Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१ मिनट से कम पहले

*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू

*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू

*श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू-* श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद सोनभद्र में भारी वाहनों के आवागमन हेतु रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। *श्रावण मास के प्रमुख पर्व एवं तिथियां* * प्रथम सोमवार : *03 अगस्त 2026* * द्वितीय सोमवार : *10 अगस्त 2026* * श्रावण शिवरात्रि : *11 अगस्त 2026* * तृतीय सोमवार : *17 अगस्त 2026* * चतुर्थ सोमवार : *24 अगस्त 2026* *रूट डायवर्जन की अवधि-* * रूट डायवर्जन व्यवस्था *31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) रात्रि 08:00 बजे* से प्रभावी होगी। * श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार के अवसर पर *शुक्रवार सायं 08:00 बजे से मंगलवार प्रातः 08:00 बजे* तक डायवर्जन लागू रहेगा। * *श्रावण शिवरात्रि (11 अगस्त 2026)* के दृष्टिगत *07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) रात्रि 08:00 बजे से 12 अगस्त 2026 (बुधवार) प्रातः 08:00 बजे* तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। *भारी वाहनों हेतु रूट डायवर्जन-* * सोनभद्र से मीरजापुर की ओर जाने वाले भारी वाहन *हिन्दुआरी–सुकृत–अहरौरा* मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे। * चोपन की ओर से मीरजापुर, भदोही एवं प्रयागराज जाने वाले भारी वाहन *रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर–हिन्दुआरी–अहरौरा–टेंगरा मोड़* होकर जाएंगे। * रायपुर-पन्नूगंज से रॉबर्ट्सगंज, घोरावल एवं चोपन की ओर जाने वाले भारी वाहन *बेलखुरी मोड़–मधुपुर* मार्ग का प्रयोग करेंगे। * घोरावल-शाहगंज मार्ग से रॉबर्ट्सगंज शहर आने वाले भारी वाहन *शाहगंज तिराहा–राजगढ़* होकर जाएंगे। * मारकुण्डी की ओर से कचहरी होते हुए पन्नूगंज जाने वाले भारी वाहन *रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर–मधुपुर–बेलखुरी तिराहा* होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। *श्रद्धालुओं/कांवड़ियों हेतु विशेष व्यवस्था-* राजगढ़/रॉबर्ट्सगंज की ओर से ट्रैक्टर द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं/कांवड़ियों को *शाहगंज से लगभग 04 किलोमीटर आगे ओदार* नामक स्थान से सीधे *शिवद्वार मंदिर, घोरावल* की ओर डायवर्ट किया जाएगा। *आमजन से अपील-* सोनभद्र पुलिस आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करें। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करें तथा अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति से बचने में प्रशासन का सहयोग करें। *सोनभद्र पुलिस द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व्यापक एवं प्रभावी प्रबंध किए गए हैं।*

0 likes
0 comments0 shares