स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर दुबेपुर में हुआ बवाल मौके पर पहुंची
स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर दुबेपुर में हुआ बवाल मौके पर पहुंची 112 सुल्तानपुर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज दुबेपुर एक बार फिर विवादों को लेकर चर्चा में आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज परिसर में दो सह आचार्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि एक सहाचार्य ने दूसरे के ऊपर वार कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले को शांत कराने के साथ ही विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज परिसर में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आए दिन विवाद और अव्यवस्थाओं की खबरों से मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है।