राज पब्लिक स्कूल से निकली यातायात जागरूकता रैली

चौरी चौरा गोरखपुर। सोमवार को राज पब्लिक स्कूल चौरी चौरा के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात रैली निकाली गई जिसका उद्देश्य लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई जिसमें बच्चे बच्चियों ने कार्डबोर्ड पर स्लोगन लिखा हाथ में लेकर चल रहे थे स्लोगन में लिखा था बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाए, शराब पीकर गाड़ी न चलाए, एम्बुलेंस को रास्ता दे, दुर्घटना से देर भली आदि। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल ने विद्यालय के उपचेयरमैन प्रिंस जायसवाल ने किया इससे पूर्व प्रबंधक रामभजन गुप्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। यातायात रैली विद्यालय से शुरू होकर मौसम बहार चौराहे से वापस थाने पहुंचकर चौरी चौरा थाने के प्रांगण में छात्र छात्राओं द्वारा रोड सेफ्टी का नुक्कड़ नाटक के बाद समाप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ आर डी सिंह, काशीनाथ शुक्ला, सत्यप्रकाश, आर पी पांडे, राहुल जायसवाल, श्रीमती संगीता पाल, संगीता सोनी, प्रीति पांडे, विजयलक्ष्मी विश्वकर्मा, संजना कुमारी, व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।