Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३ दिन पहले

अखण्डनगर कादीपुर सुलतानपुर शिवधाम बेलवाई मेला क्षेत्र के बाहर दो पक्षों में

अखण्डनगर कादीपुर सुलतानपुर शिवधाम बेलवाई मेला क्षेत्र के बाहर दो पक्षों में हुई मार-पीट। बीते रविवार की रात शिवधाम बेलवाई अखण्डनगर मेला क्षेत्र के बाहर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गालीपुर, थाना पवई आजमगढ़ निवासी युवक की राड एवं डंडे से की गई पिटाई। मार-पीट की घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहगंज से मालीपुर सड़क मार्ग पर बेलवाई माधोपुर नहर की पुल के पास घटित हुई। घटना रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। चोटिल युवक का सोमवार को दोपहर तक शाहगंज जौनपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार। मार-पीट की घटना का कारण नहीं हो पाया है स्पष्ट। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को शाम को जानकारी प्राप्त हुई कि किसी बात को लेकर बीती रविवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात मार-पीट की घटना हुई।मामले की जांच की जा रही है,अभी तक किसी पक्षकार द्वारा तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

200 likes
0 comments0 shares