Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

विधायक ने किया दो सी सी रोड का लोकार्पण गगहा गोरखपुर बांसगांव

विधायक ने किया दो सी सी रोड का लोकार्पण गगहा गोरखपुर बांसगांव

विधायक ने किया दो सी सी रोड का लोकार्पण गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ विमिलेश पासवान ने दो सी सी रोड का लोकार्पण किया। सर्व प्रथम गगहा विकास खंड के बघराई गांव में विरेन्द्र राय के घर से नेवास राय के घर तक लम्बाई एक सौ अस्सी मीटर लागत दस लाख तिहत्तर हज़ार निर्धारित किया गया।इस अवसर पर धर्मेंद्र राय, अवधेश राय, सोमनाथ राय, रिषिकेश राय उपस्थित रहे। वहीं कौड़ी राम ब्लाक के मानव किशुनपुर गांव में पिच रोड से प्राथमिक विद्यालय तक दो सौ पचास मीटर लागत अट्ठारह लाख बाइस हजार निर्धारित किया गया। ग्रामीण योगेश चन्द, महेंद्र चंद, अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश चंद ने इस विकास कार्यों से खुश होकर विधायक डॉ विमिलेश पासवान का फूल मालाओं से भबय स्वागत किया। दोनों गांव के ग्रामीणों ने विधायक का खूब सराहना करते हुए कहा कि हमें ऐसे ही विधायक की आवश्यकता है जो गांव के विकास कार्यों में भरपूर सहयोग करें।डा विमिलेश पासवान ने भी जनता को विश्वास दिलाते हुए अपनी वाणी में कहा कि यदि आप सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा तो मैं वादा करता हूं कि गांव गांव में बिजली पानी सड़क से पूरी तरह से सुविधा उपलब्ध कराऊगा ।इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ साथ सांसद प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय, नवनीत सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares