*KIPM कैंपस में भोजपुरी फिल्म "यार तोहपे कुर्बान" का भव्य मुहूर्त समारोह*

*KIPM कैंपस में भोजपुरी फिल्म "यार तोहपे कुर्बान" का भव्य मुहूर्त समारोह* सहजनवा गोरखपुर के आईपीएम कैंपस में राघव कला एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म *"यार तोहपे कुर्बान"* का भव्य मुहूर्त मुख्य अतिथि के रूप में *डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, सांसद (राज्यसभा)* के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर फिल्म के *निर्देशक ब्रज भूषण*, फिल्म *निर्माता व लेखक डॉ. ब्रजेंद्र नारायण* श्री आर. डी. सिंह, चेयरमैन,*केआईपीएम टेक्निकल कैम्पस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में *आदित्य मोहन, मेघा श्री, विशाल त्रिपाठी, तमन्ना, अयाज खान, माया यादव, गिरीश शर्मा, हेमलता सिंह, अशोक महर्षि और इंद्रसेन यादव* नजर आएंगे साथ ही फिल्म का संगीत *शिशिर पांडेय* ने दिया है। केआईपीएम टेक्निकल कैंपस में छात्रों के अंदर तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उनके छिपी हुई प्रतिभा को निखरने के उद्देश्य से किया जा रहा है इस कार्यक्रम में फिल्म निर्माता एवं लेखक डॉ बृजेंद्र नारायण जी द्वारा संस्था के लगभग 150 छात्र-छात्राओं का ऑडिशन लिया गया जिसमें 10 छात्र-छात्राओं को फिल्म में काम करने का अवसर प्राप्त होने की संभावना है।