Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कर्मचारियों को हटाने की मांग,

बांसगांव तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कर्मचारियों को हटाने की मांग,

बांसगांव तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कर्मचारियों को हटाने की मांग बांसगांव, गोरखपुर। बांसगांव संदेश बांसगांव तहसील में कथित अवैध वसूली और कर्मचारियों की मनमानी के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। https://youtu.be/PQfPHGFyIWo?si=llfIOCJXdhm677-g बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन पांडेय और कनिष्ठ उपाध्यक्ष मांधाता सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील में लंबे समय से कार्यरत शिवनाथ मौर्य और पंकज पांडेय की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारी करीब 15 वर्षों से तहसील में कार्यरत हैं और उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं ने कथित अवैध वसूली और कर्मचारियों की मनमानी की जांच कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मामले को लेकर तहसील परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर संबंधित कर्मचारियों अथवा तहसील प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

0 likes
0 comments0 shares