Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur४४ मिनट पहले

प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, हर प्रतिमा के साथ रहेंगे पुलिसकर्मी

प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, हर प्रतिमा के साथ रहेंगे पुलिसकर्मी

प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, हर प्रतिमा के साथ रहेंगे पुलिसकर्मी ###डीजे संचालकों को नियमों के पालन की हिदायत, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई गोला, गोरखपुर. विजयादशमी पर प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गोला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक प्रतिमा के साथ पुलिसकर्मी भी विसर्जन स्थल तक जाएंगे। यह जानकारी गोला थाना प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि सभी दुर्गा पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। डीजे संचालकों को शासनादेश और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही डीजे बजाने की हिदायत दी गई है। दूसरे जनपदों से आने वाले डीजे की सीमा पर जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालान सहित नियमानुसार कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से सबके कल्याण की कामना की।

0 likes
0 comments1 shares