Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur१७ दिन पहले

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ में निर्वाचित हुए शैलेंद्र कुमार पाठक आय-व्यय निरीक्षक।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ में निर्वाचित हुए शैलेंद्र कुमार पाठक आय-व्यय निरीक्षक।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद गोरखपुर का चुनाव हुआ। श्याम नारायण सिंह जिला अध्यक्ष, दुर्गेश मिश्रा जिला मंत्री, रणविजयमल्ल कोषाध्यक्ष एवं शैलेंद्र कुमार पाठक आय व्यय निरीक्षक पद पर निर्वाचित हुए। बांसगांव क्षेत्र में इण्टरमीडिएट कॉलेज बाजार गोरखपुर से चार पदाधिकारी विजई हुए। शैलेंद्र कुमार पाठक जी को एकल पद आय व्यय निरीक्षक पद,दिलीप कुमार यादव को उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा एवं राजकुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। इस खुशी में विद्यालय परिवार प्रबंधक श्रीमती प्रियंका सिंह प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, डा०विवेकानंद सिंह ,डॉ उमेश कुमार सिंह, हरेंद्र प्रसाद ,बालेश्वर नाथ पांडे, राजेश श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार गौतम ,राहुल पाठक, जय हिंद यादव आदि सभी शिक्षक बन्धुओ द्वारा माल्यार्पण अंग वस्त्र सहित स्वागत सम्मान समारोह किया गया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार जी बताया गया कि अपने विद्यालय को एकल पद चुनाव जीतने के लिए मेरे द्वारा सारी रणनीति तैयार की गई । जिसके फल स्वरुप पाठक जी को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई और विद्यालय परिवार का सम्मान बड़ा मेरे लिए विद्यालय का सम्मान सबसे बड़ा सम्मान है। पाठक जी ने बताया कि यह पद अधिकारों से बड़ा कर्तव्य का है और शिक्षक सम्मान एवं अस्मिता के लिए हम सदैव संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रमणि ओझा (प्रवक्ता) द्वारा किया गया।

900 likes
0 comments0 shares