Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर।नगर कोतवाली के खैराबाद स्थित जमाल गेट इलाके में शनिवार को जमीन

सुल्तानपुर।नगर कोतवाली के खैराबाद स्थित जमाल गेट इलाके में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवादित भूमि पर बाउंड्री गिराने और कब्जे के प्रयास को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया,जिसमें कई लोग घायल हो गए।पीड़ित पक्ष ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व सपा नेता मो.रहमान उर्फ मानू,उनके बेटे,दामाद और पूर्व सभासद सदफ अहमद उर्फ पिंटू पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है।वहीं,मोहम्मद रहमान उर्फ मानू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जमीन का बैनामा वर्ष 2009 में कराया गया था और वह उनकी वैध संपत्ति है। दोनों पक्षों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है।पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि स्थिति सामान्य है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares