Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

744वें सप्ताह भी सीताकुंड धाम में चला सफाई अभियान गोमती मित्र मंडल

744वें सप्ताह भी सीताकुंड धाम में चला सफाई अभियान गोमती मित्र मंडल

744वें सप्ताह भी सीताकुंड धाम में चला सफाई अभियान गोमती मित्र मंडल ने किया श्रमदान,श्रद्धालुओं से नदी में पूजन सामग्री न डालने की अपील* सुलतानपुर। गोमती नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर गोमती मित्र मंडल का अभियान रविवार को भी जारी रहा। श्री सीताकुंड धाम पर मंडल के सदस्यों ने 744वें साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता श्रमदान में हिस्सा लेकर नदी तट से लेकर परिसर तक सफाई की।सुबह छह से नौ बजे तक चले अभियान में गोमती नदी के तट, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन की सफाई की गई।प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि गोमती मित्र मंडल किसी सरकारी मदद या चंदे के भरोसे नहीं, बल्कि अपने संकल्प और आपसी सहयोग से स्वच्छता अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य स्वयं को स्वच्छता प्रहरी मानकर जिम्मेदारी निभा रहा है।प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र माहेश्वरी ने कहा कि सावन से शुरू होने वाले त्योहारों का सिलसिला होली तक चलेगा। इस दौरान सीताकुंड धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखनी होगी।उन्होंने श्रद्धालुओं से पूजा-पाठ के बाद पूजन सामग्री नदी या परिसर में न डालने की अपील की।श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन, मदन सिंह, राजेंद्र शर्मा, रमेश चंद्र माहेश्वरी, संतकुमार प्रधान, दिनकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, सेनजीत कसौधन दाऊ, मुन्ना सोनी, सौरभ कसौधन, आलोक तिवारी, रामू सोनी, राजेश पाठक, राकेश सिंह दद्दू, मास्टर सम्राट, आनंद वत्स, राज मिश्रा, अभय मिश्रा, अभय सोनी, आभास समेत बड़ी संख्या में गोमती मित्र मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares