Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*चार अदालतों में मामला,फिर भी रातोंरात निर्माण का आरोप* अमहट चौराहे की

*चार अदालतों में मामला,फिर भी रातोंरात निर्माण का आरोप* अमहट चौराहे की विवादित जमीन पर निर्माण से बढ़ा तनाव डीएम से शिकायत कर यथास्थिति कायम रखने की मांग सुल्तानपुर।कोतवाली नगर के अमहट चौराहे के पास विवादित जमीन पर कथित निर्माण को लेकर मामला गरमा गया है। गाटा संख्या 821 और 751 की सीमा तथा दुकान/भूखंड से जुड़ा विवाद पहले से विभिन्न न्यायिक मंचों पर लंबित है। इसके बावजूद रातोंरात पक्का निर्माण कर मौके की स्थिति बदलने का आरोप लगाते हुए हुसैन अकबर ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से शिकायत की है। उन्होंने तत्काल निर्माण रुकवाने और विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।शिकायतकर्ता के मुताबिक विवादित भूमि का अभी तक सक्षम स्तर से विधिवत बंटवारा और सीमांकन नहीं हुआ है। आरोप है कि इसके बावजूद तकी अब्बास समेत नामजद लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ओर से मौके पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है।शिकायत में राजमार्ग की निर्धारित सीमा में निर्माण होने की आशंका भी जताई गई है।शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित प्रकरण में WRIT-B No. 413 of 2023 (Ziaul Hasan Khan & Others Vs. State of U.P. & Others) इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन है। वहीं राजस्व परिषद में वाद संख्या 944/2025, एडीएम सदर न्यायालय में D202604680000773 तथा दीवानी न्यायालय में भी संबंधित विवाद लंबित बताए गए हैं।शिकायत में कहा गया है कि न्यायिक कार्यवाही लंबित रहने के दौरान निर्माण कराए जाने से विवाद और बढ़ सकता है। प्रार्थी ने पूर्व के विवाद एवं निरोधात्मक कार्रवाई का हवाला देते हुए मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी की मांग की है। न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण तक किसी भी नए निर्माण पर रोक लगाकर यथास्थिति कायम रखने की मांग की गई है।

0 likes
0 comments0 shares