जिला गन्ना अधिकारी ने फीता काटकर की शरदकालीन गन्ना बुवाई की शुरुआत।

जिला गन्ना अधिकारी ने फीता काटकर की शरदकालीन गन्ना बुवाई की शुरुआत। संसू जागरण गजाधरपुर बहराइच वीरवार को पारले चीनी मिल के प्रगतिशील किसान रमेश तिवारी पुत्र स्वर्गीय सीताराम तिवारी ग्राम प्यारेपुर के खेत मे जिला गन्ना अधिकारी बहराइच आनंद कुमार शुक्ल द्वारा फीता काटकर शरदकालीन गन्ना बुवाई का शुभारभ किया गया। किसान रमेश तिवारी द्वारा बताया गया कि वह नई किस्म 15466 की ट्रेंच विधि से बुवाई कर रहे है जो कि जलप्लावित क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह ने बताया कि पारले चीनी मिल शरदकालीन गन्ना बुवाई में बीज एवं भूमि उपचार हेतु किसानों को 56% छूट पर जैविक खाद भू मुद्रा, 100 ग्राम हैक्सटॉप एवं 100 मिलीलीटर अमिडा किसानों को उनके घर पहुंचाकर दे रही है। इस अवसर पर गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह सर्किल इंचार्ज रुचिन लुटियन सरनाम सिंह कर्मचंद समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। वकील अहमद कीरिपोर्ट