Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चौपाल में समाजसेवी टप्पू सिंह ने जनता से किया संवाद

चौपाल में समाजसेवी टप्पू सिंह ने जनता से किया संवाद

चौरी चौरा गोरखपुर। शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने सथरी तथा भैसही गांव में आयोजित चौपाल में जनता से संवाद किए।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता अपने बेटे को चुनेगी तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी यह हमार परिवार है भोला पासवान ने कहा कि टप्पू भैया को प्रदेश की विधानसभा में भेजकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान करें। अक्षयबर यादव ने कहा कि जाति धर्म दलगत भावना से ऊपर उठकर टप्पू भैया को प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का जनता ने मन बना लिया है। कार्यक्रम को विदेशी भारती ने गोपाल मणि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रसाद नबी हसन आफताब आलम नंदकिशोर रामप्रकाश दुबे बच्चू सिंह जनार्दन दुबे वसीम खान जयप्रकाश सिंह उग्रसेन सिंह प्रेमचंद तिवारी असलम खान,राजू राजभर जयराम यादव रामानंद निषादभीम निषाद पुरुषोत्तम मौर्य बिट्टू कनौजिया राजू पासवान रत्नाकर सिंह।सतीश सिंह,नारायण सिंह ब्रह्म सिंह, रामकृपाल सिंह रविंद्र सिंह अशोक सिंह उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares