Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur९ दिन पहले

बांसगांव–कौड़ीराम रोड पर असहाय पशुओं का आतंक, हादसों की आशंका

बांसगांव–कौड़ीराम रोड पर असहाय पशुओं का आतंक, हादसों की आशंका

बांसगांव–कौड़ीराम मार्ग पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर खुलेआम घूम रहे गोवंश एवं अन्य पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसी संदर्भ में चोटिल गौ सेवा से जुड़े गोरक्ष प्रांत प्रचारक देवेंद्र त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी बांसगांव को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सड़क पर पशुओं के बैठे रहने से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विशेषकर सुबह और रात्रि के समय पशु सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं, जिससे दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन कठिन हो जाता है। कई बार अचानक पशु सामने आ जाने से वाहन चालक असंतुलित होकर हादसे का शिकार होते-होते बचते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बांसगांव–कौड़ीराम रोड से आवारा पशुओं को हटाकर उन्हें गौशाला अथवा सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

201 likes
0 comments0 shares