Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*विहिप प्रखंड जयसिंहपुर ने बैठक कर बनाई आगामी कार्य योजना की रणनीति*

*विहिप प्रखंड जयसिंहपुर ने बैठक कर बनाई आगामी कार्य योजना की रणनीति* जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र स्थित राजाराम शिक्षण संस्थान में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक पांडेय प्रखंड अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन आलोक पांडेय प्रखंड मंत्री विहिप ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और आचार्य पद्धति के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला सह मन्त्री शरद जी ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें आगामी होने वाले कार्यक्रम मे विहिप का स्थापना दिवस, माननीय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी, हितचिंतक अभियान, दुर्गासषटमी, गोपाष्टमी, गीताजयंती,बाल्मीकि जयंती, आदि कार्यक्रमो विस्तृत रुपरेखा तैयार की गयी। शौर्य प्रशिक्षण वर्ग तथा शिक्षा वर्ग कऔर दुर्गा वाहिनी वर्ग के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रखंड मन्त्री आलोक जी जी ने संगठन को एकजुट रखने पर बल दिया, जबकि अध्यक्षीय भाषण में अशोक पांडेय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। बैठक हंस राज वर्मा जी में संतोष मिश्रा, बृजलाल महात्मा,आलोक पाण्डेय, शुभम पाण्डेय,वीर बहादुर गुप्ता,ओम प्रकाश, मनोराम जी , समेत खण्ड स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares