*गीडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी* *पत्नी रीता 3:30
*गीडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी* *पत्नी रीता 3:30 शाम मायके से घर पहुंचते ही मचा कोहराम* गीडा, गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर निवासी रामाज्ञा पुत्र स्व. गणेश कन्नौजिया उम्र 40 वर्ष ने शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी रीता उम्र 38 वर्ष कुछ पारिवारिक विवाद के कारण मायके चली गई। उसे गए अभी चार दिन ही बीता था तब तक उसको इस घटना के बारे में सूचना मिली कि रामाज्ञा ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी रीता दहाड़ मार कर चिल्लाना शुरू कर दी वहीं रिश्ते में भतीजी लगने वाली ज्ञानमती ने इसकी सूचना गांव के प्रधान को दी। प्रधान ने तत्काल गीडा पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही गीडा थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडे और भड़सार चौकी इंचार्ज आदर्श मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।रामाज्ञा के परिवार में 14 वर्षीय पुत्र प्रशांत और पत्नी रीता हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।