Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव संदेश बरहज सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रक्तदान

बांसगांव संदेश बरहज सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रक्तदान

बांसगांव संदेश बरहज सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ। देवरिया, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। रक्त की आवश्यकता किसी भी मरीज को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में रक्तदाता का योगदान किसी जरूरतमंद के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ आयोजित रक्तदान शिविर लोगों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना है। स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्यों का आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पात्र लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह, भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares