Sultanpur२३ मिनट पहले
सुल्तानपुर। जिले में मौसम के अचानक खराब होने की आशंका को देखते
सुल्तानपुर। जिले में मौसम के अचानक खराब होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जनपदवासियों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तेज आंधी-तूफान,गरज-चमक,ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।प्रशासन ने लोगों को कच्चे मकानों,टीन शेड,पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। साथ ही खुले मैदान,खेत,तालाब और जलाशयों के आसपास जाने से भी बचने को कहा गया है। खराब मौसम के दौरान पक्के मकानों में शरण लेने और बच्चों,बुजुर्गों व महिलाओं को घर के अंदर सुरक्षित रखने की अपील की गई है।पशुपालकों को अपने मवेशियों को खुले में न छोड़कर सुरक्षित स्थान पर बांधने तथा बिजली कड़कने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
0 likes
0 comments0 shares