Bansgaon Sandesh
Login
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

गुरुकुलम इंटर नेशनल स्कूल में ‘वार्षिक खेल महोत्सव, उड़ान–3’ का आयोजन, एसपी

गुरुकुलम इंटर नेशनल स्कूल में ‘वार्षिक खेल महोत्सव, उड़ान–3’ का आयोजन, एसपी

गुरुकुलम इंटर नेशनल स्कूल में ‘वार्षिक खेल महोत्सव, उड़ान–3’ का आयोजन, एसपी संजीव सुमन रहे मुख्य अतिथि भाटपार रानी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के इंगुरी सराय स्थित गुरुकुलम इंटर नेशनल स्कूल द्वारा “वार्षिक खेल महोत्सव, उड़ान–3” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवरिया के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि संजीव सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में शिक्षा का होना अत्यंत आवश्यक है, लेकिन उसके साथ अनुशासन का होना भी उतना ही जरूरी है। जो व्यक्ति अनुशासित नहीं होता, वह अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत और अनुशासन है। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया आपका सबसे बड़ा दोस्त भी बन सकता है और सबसे बड़ा दुश्मन भी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसका उपयोग किस प्रकार करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों को मोबाइल फोन से जितना दूर रखा जाए, उतना ही बेहतर है, क्योंकि सात वर्ष की आयु तक बच्चों का मानसिक विकास तीव्र गति से होता है। खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि खेल में जीत से अधिक हार से सीखने की आवश्यकता है। जब हम हारते हैं, तभी अपनी कमियों को पहचानते हैं और उन्हें सुधारने का प्रयास करते हैं। यही प्रयास हमें भविष्य में सफलता दिलाता है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रबंधक अंकित मद्धेशिया, मैनेजिंग डायरेक्टर मिहिर कुमार मल्लिक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares