Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग ९ घंटे पहले

जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) की बैठक आयोजित।

जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) की बैठक आयोजित।

जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) की बैठक आयोजित। देवरिया 09 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) की बैठक देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार, देवरिया में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक आर०एस० प्रेम, उद्योग विभाग से एस. सिद्दीकी, उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्या, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद तथा विभिन्न बैंकों से आए वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला बैंक समन्वयक भी उपस्थित रहे। दिसंबर तक लक्ष्य प्राप्ति एवं योजनाओं की समीक्षा: बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत बैंकों द्वारा प्राप्त प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने समस्त बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि दिसंबर तक सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को अनिवार्य रूप से एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। लक्ष्य पूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में सभी शासकीय योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यवसाय ऋणों एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद तथा माटी कला योजना से संबंधित ऋण पत्रावलियों को समय से स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी शासकीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए। अग्रणी जिला प्रबन्धक आर०एस० प्रेम ने विभिन्न बैंकों को जनसुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर 21 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक अभियान चलाने के संबंध में निर्देशित किया। बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक आर०एस० प्रेम द्वारा बैंकों की प्रत्येक शाखा में पुराने नोट बदलने एवं नए सिक्कों के वितरण हेतु विशेष शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, पीएम स्वनिधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड पर विशेष जोर दिया गया। अंत में अग्रणी जिला प्रबन्धक आर०एस० प्रेम ने सभी बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

0 likes
0 comments0 shares