Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow२३ मिनट पहले

17 और 24 अक्टूबर को यूपी में मतदाता पंजीकरण के लिए लगेंगे

17 और 24 अक्टूबर को यूपी में मतदाता पंजीकरण के लिए लगेंगे

17 और 24 अक्टूबर को यूपी में मतदाता पंजीकरण के लिए लगेंगे विशेष कैम्प, BLO रहेंगे मौजूद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर (शनिवार)को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विशेष कैम्प के दिन प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। कैम्प में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। पात्र नागरिकों को फार्म-6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे। हेल्प डेस्क से मिलेगी मदद प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां नागरिकों को फार्म भरने और पंजीकरण प्रक्रिया में मदद दी जाएगी। प्राप्त सभी फार्मों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाएगा ताकि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तुरंत उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष कैम्पों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को भी कैम्प की तिथियों के बारे में सूचित किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा होगी निगरानी अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्वयं बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बूथ पर कैम्प का आयोजन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि 17 और 24 अक्टूबर को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। यदि नाम नहीं है और वे पात्रता पूरी करते हैं तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण जरूर कराएं।

0 likes
0 comments1 shares