Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*सिकरीगंज बांसगांव संदेश सिकरीगंज से राम प्रकाश कसौधन की रिपोर्ट*

*सिकरीगंज बांसगांव संदेश सिकरीगंज से राम प्रकाश कसौधन की रिपोर्ट*

सीएमओ बनाकर रुपए मांगने के मामले में पुलिस की जांच में नया तथ्य सामने आया है। सीएमओ ने जो मो0 नंबर बताया और सिकरीगंज स्थित अस्पताल के संचालक ने जो मो0 नंबर दिया दोनों नंबर एक ही है। आरोप है कि इसी नंबर पर बात होने के बाद संचालक में सीएमओ ऑफिस स्थित मंदिर के पास जाकर रुपए दिए थे। अब कैंट पुलिस ने अस्पताल संचालक को संदिग्ध की पहचान करने के लिए बुलाया है। दरअसल कुछ दिन पहले मो0 नंबर 8119022640 खुद से खुद को सीएमओ डॉक्टर राजेश झा बता कर कई लोगों से रुपए मांग गए थे संदेह होने पर मामला उजागर हुआ और सीएमओ की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई थी प्रारंभिक जांच में पता चला की नंबर लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है जबकि सर्विसलांस से इसके महाराष्ट्र में संचालित होने के संकेत मिले। सीएमओ ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया था कि किसी प्रकार का लेनदेन नहीं हुआ है हालांकि कॉल डिटेल और संपर्क में आए लोगों से पूछताछ के दौरान एक अस्पताल संचालक ने पुलिस को बताया कि उसने रुपए दिए थे सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश अस्पताल के संचालक राजेश राय ने जनसुनवाई पोर्टल इसकी शिकायत की है दरअसल कुछ दिन पहले राजेश राय के अस्पताल में 30 मरीजों की आंख के ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैल गया था इसके बाद 9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी साथ ही 10 मरीजों की रोशनी चली गई। आप है कि जलसाज ने सीएमओ बनाकर कॉल कर कार्रवाई से बचने की बात कह कर रुपए मागे जिसके बाद उन्होंने 15 लख रुपए दे दिए। या रकम किस और किस माध्यम से दी गई इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। इस संबंध में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच जा रही है सुबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares