Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur२२ दिन पहले

राजा आनन्द ज्योति बने कोऑर्डिनेट कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट

राजा आनन्द ज्योति बने कोऑर्डिनेट कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट

बडहलगंज। राजा आनन्द ज्योति इंडियन नेशनल जर्नलिस्ट कोऑर्डिनेट कमेटी एंड सोशल मीडिया जर्नलिस्ट फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट बनाए गये हैं। वे गत 7 वर्षों से संगठन में महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे थे। इनका मनोनयन कोऑर्डिनेट कमेटी के फाउंडर प्रेसिडेंट सरदार दिलावर सिंह ने किया है। इनके मनोनयन से पत्रकारों के विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयां दी हैं। इनके अतिरिक्त संतोष कुमार मिश्रा को नेशनल सेक्रेटरी, डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला को यूपी स्टेट प्रेसीडेंट, श्रीमती प्रियंका तिवारी को संगठन के मातृशक्ति प्रकोष्ठ का कॉर्डिनेटर बनाया गया है। यह सभी मनोनयन सत्र 2026 के लिये किए गए हैं। नेशनल प्रेस यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विपुल कुमार तिवारी, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के देवरिया जिलाध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय, गोरखपुर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष सरदार मनविंदर सिंह भाटिया, प्रांतीय महासचिव सोनम कौर भाटिया, उत्तरांचल प्रभारी भरत सत्य, पंजाब प्रभारी सरदार जसविंदर सिंह, पश्चिम बंगाल प्रभारी कन्हैया लाल शर्मा, हिमांचल प्रदेश प्रभारी खड़ग सिंह गोठा सहित संगठन के देश भर के प्रांतीय, जिला पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि इनका मनोनयन प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, और सोशल मीडिया के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

1500 likes
0 comments0 shares