D
Gorakhpur४० मिनट पहले
एंटी रिवर पॉल्यूशन ड्राइव में एन सी सी कैडेट्स ने भाग लिया

चौरी चौरा गोरखपुर।कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज के44 उत्तर प्रदेश बटालियन के एनसीसी कैडेट्स द्वारा गुरुवार को एंटी रिवर पॉल्यूशन ड्राइव कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । एंटी रिवर पॉल्यूशन ड्राइव का तात्पर्य नदियों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने और उन्हें साफ करने के लिए चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता और जागरूकता अभियानों से है। इसके तहत सरकार, गैर-सरकारी संगठन और आम जनता मिलकर नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर काम करते हैं। उक्त कार्यक्रम को सुनिश्चित करने के लिए मौके पर आयुष कुमार पाण्डेय,एनसीसी प्रबंधक ले. वंदिता त्रिपाठी, इंस्ट्रक्टर अखिलेन्द्र सिंह व महाविद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 likes
0 comments1 shares