Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur१ दिन पहले

बेलघाट की पावन धरती पर रचा गया इतिहास, क्षेत्र में गूंजा भव्य

बेलघाट की पावन धरती पर रचा गया इतिहास, क्षेत्र में गूंजा भव्य

बेलघाट की पावन धरती पर रचा गया इतिहास, क्षेत्र में गूंजा भव्य आयोजन का गौरव बेलघाट की पावन धरती एक बार फिर इतिहास की साक्षी बनी, जब यहां आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के हृदय को छुआ, बल्कि आसपास के जनपदों तक इसकी चर्चा फैल गई। धन्य हैं वे माता, जिन्होंने रणवीर शाही एवं चंचल शाही जैसे सुपुत्रों को जन्म दिया। ऐसे मां के चरणों में सादर नमन करते हैं, जिनके प्रयासों से बेलघाट की पावन भूमि पर प्रभु श्रीराम की शिक्षा एवं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हुआ और मंदिर परिसर को और अधिक पवित्र एवं श्रद्धामय वातावरण प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आरंभ से लेकर समापन तक आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों ने बताया कि इस प्रकार का भव्य और सुनियोजित कार्यक्रम पहले कभी इस पावन भूमि पर नहीं हुआ था। यह आयोजन बेलघाट ही नहीं, बल्कि गोरखपुर जनपद और प्रदेश स्तर तक चर्चा का विषय बन गया। भगवान महाकाल, पवनपुत्र हनुमान जी महाराज एवं प्रभु श्रीराम की कृपा से रणवीर शाही चंचल शाही के नेतृत्व में यह विशाल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन की सफलता में सुशील शाही एवं दुर्गेश विक्रम जी की कड़ी मेहनत, समर्पण और कुशल संचालन की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को उन्होंने अपने हाथों में लेकर जिस जिम्मेदारी और निष्ठा से निभाया, वह सराहनीय है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, माताओं एवं अभिभावकों का आशीर्वाद ही ऐसे आयोजनों की वास्तविक शक्ति है। इसी आशीर्वाद और सामूहिक सहयोग से बेलघाट की धरती पर यह नया अध्याय लिखा गया है। निस्संदेह, यह आयोजन आने वाले वर्षों तक क्षेत्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

0 likes
0 comments0 shares