Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpur४ दिन पहले

योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश: गलत जांच रिपोर्ट पर दर्ज हो एफआईआर

योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश: गलत जांच रिपोर्ट पर दर्ज हो एफआईआर

योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश: गलत जांच रिपोर्ट पर दर्ज हो एफआईआर जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश बांसगांव संदेश गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी मामले में जांच के दौरान यदि गलत रिपोर्ट लगाई जाती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर प्रकरण की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच सुनिश्चित की जाए तथा बिना सत्यापन के कोई भी रिपोर्ट स्वीकार न की जाए। शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि पीड़ितों की सहायता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लगभग 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, पुलिस जांच, राजस्व मामलों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। शासन हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा में उसका निस्तारण कराया जाए। जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

301 likes
0 comments0 shares