Bansgaon Sandesh
Login
Arvind Singh
Bhopal१३ दिन पहले

मानव अधिकार आयोग ने 8 मामलों में लिया संज्ञान, संबंधित अधिकारियों से मांगा जवाब

मानव अधिकार आयोग ने 8 मामलों में लिया संज्ञान, संबंधित अधिकारियों से मांगा जवाब

भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन से जुड़े आठ मामलों में संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों से दो सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। - राजधानी भोपाल में मेट्रो परियोजना और सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सेंट्रल वर्ज की स्ट्रीट लाइटें हटाए जाने से प्रमुख मार्गों पर अंधेरा होने और गड्ढों में गिरकर वाहन चालकों के घायल होने की खबर पर आयोग ने प्रबंध निदेशक, म.प्र. मेट्रो रेल निगम लिमिटेड से जांच प्रतिवेदन तलब किया है। - इंदिरा गांधी गैस राहत अस्पताल, भोपाल में लिफ्ट खराब होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों से आने-जाने की मजबूरी की खबर पर आयोग ने कलेक्टर, भोपाल से जवाब मांगा है। - गोविंदपुरा क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों में सीमित स्थान, संसाधनों की कमी और गुणवत्ताहीन भोजन की शिकायत पर जिला परियोजना अधिकारी, भोपाल से प्रतिवेदन मांगा गया है। - जबलपुर जिले के सागदा गांव में बरगी बांध की नहर टूटने से खेतों में पानी भरने और फसल नुकसान की खबर पर कलेक्टर, जबलपुर से रिपोर्ट मांगी गई है। - टीकमगढ़ जिले में खुले सेप्टिक टैंक में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मृत्यु के मामले में कलेक्टर, टीकमगढ़ से जांच और आर्थिक सहायता संबंधी कार्यवाही की जानकारी मांगी गई है। - विदिशा जिले में एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से सड़क किनारे गर्भवती महिला के प्रसव की घटना पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विदिशा से प्रतिवेदन तलब किया गया है। - सीहोर जिले के ग्राम जमोनिया तालाब में तेंदुए की दहशत के मामले में डीएफओ, सीहोर से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है। - सागर जिले के गौरझामर स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास के सामने श्मशान घाट और क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल से छात्राओं पर पड़ रहे मानसिक प्रभाव के मामले में कलेक्टर, सागर से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है।

1101 likes
0 comments0 shares