Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले

आखिरकार वहीं हुआ,* *सिस्टम की खामियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सुनील

आखिरकार वहीं हुआ,* *सिस्टम की खामियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सुनील शुक्ला को किया सस्पेंड *लखनऊ* पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील शुक्ला को विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस महकमे में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए कई वीडियो जारी किए थे। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। सिपाही सुनील शुक्ला ने कहा है कि,मैं सत्य का महंगा नशा करता हूं मैं इस नशे में झूम रहा हूं और मुझे कभी तोड़ा नहीं जा सकेगा दरअसल, सिपाही सुनील शुक्ला ने अपने वीडियो में दावा किया था कि गार्ड ड्यूटी लगाने के नाम पर सिपाहियों से प्रति व्यक्ति करीब दो हजार रुपये तक की वसूली की जाती है, जो चैन सिस्टम के जरिए ऊपर तक पहुंचती है। मामला सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने जांच बैठा दी। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए गणना कार्यालय में तैनात कर्मियों को हटाकर नई तैनाती की गई है। साथ ही अब ड्यूटी आवंटन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने की दिशा में बदलाव किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गणना कार्यालय में अब कंप्यूटरीकृत सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया डिजिटल होगी और मानव हस्तक्षेप कम किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सुनील शुक्ला ने अपने वीडियो में सिर्फ ड्यूटी आवंटन ही नहीं, बल्कि मेडिकल प्रतिपूर्ति और अन्य विभागीय प्रक्रियाओं में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें पुलिस अधिकारियों की जांच पर भरोसा नहीं है। पहले वीडियो के बाद उन्होंने तीन और वीडियो जारी किए थे, जिनमें उन्होंने अपने घर पर दबिश देने का आरोप भी लगाया था। हालांकि पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि टीम नोटिस देने गई थी, दबिश देने नहीं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares