ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, 30 जून तक करें आवेदन

ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, 30 जून तक करें आवेदन गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सीसीसी (कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स) एवं एनआईईएलआईटी ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।सीसीसी कोर्स में कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, इंटरनेट, ई-मेल, एमएस ऑफिस आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि ‘ओ’ लेवल कोर्स में एडवांस कंप्यूटर शिक्षा, प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर की जानकारी तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए उपयोगी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ‘ओ’ लेवल कोर्स के लिए परीक्षा शुल्क देय होगा।यह प्रशिक्षण इंफोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी, दीप कॉम्प्लेक्स, एचडीएफसी बैंक के पास, जखनियां, जनपद गाजीपुर में संचालित किया जाएगा।इच्छुक ओबीसी छात्र-छात्राएं 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की गई है।