*सत्यम जयसवाल जिला अध्यक्ष छात्र मंच अपना दल यस ने की जिला अधिकारी से मुलाकात क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

*सत्यम जयसवाल जिला अध्यक्ष छात्र मंच अपना दल यस ने की जिला अधिकारी से मुलाकात क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत* जिलाधिकारी महोदय से शिष्टाचार भेंट कर जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्हें महात्मा बुद्ध की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक समरसता को लेकर सकारात्मक संवाद भी हुआ। बैठक के दौरान जल निकासी, स्वच्छता, सड़क, आमजन की सुविधाओं एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इस अवसर पर विशेष रूप से सत्यम जायसवाल — जिला अध्यक्ष, छात्र मंच (अपना दल यस) एवं सूरज जायसवाल — जिला उपाध्यक्ष, छात्र मंच (अपना दल यस) उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में निरंतर सहयोग का विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकारात्मक चर्चा संपन्न हुई।