Bansgaon Sandesh
Login
ajay singh
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गुड़िया पीटने गए तीन किशोरों की मौत बांसगांव थाना क्षेत्र के बेदौली

गुड़िया पीटने गए तीन किशोरों की मौत बांसगांव थाना क्षेत्र के बेदौली बाबू गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं तीनों किशोर बांसगांव, गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुलिस के अनुसार बेदौली बाबू गांव निवासी तीन किशोरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अनुज यादव पुत्र सत्य प्रकाश यादव (14 वर्ष), करिया यादव पुत्र राधे यादव (14 वर्ष) और सचिन यादव पुत्र भजुराम यादव (15 वर्ष) के रूप में बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों किशोर गुड़िया पीटने के लिए गए थे, जहां किसी हादसे में उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। तीन किशोरों की एक साथ मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

1 likes
0 comments1 shares