Bansgaon Sandesh
Login

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता बरामद बनकटा पुलिस ने

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता बरामद बनकटा पुलिस ने

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग पीड़िता बरामद बनकटा पुलिस ने सलेमपुर-मैरवा मार्ग से आरोपी को पकड़ा, मुकदमे में पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं की हुई बढ़ोतरी देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर बाजार के पास सलेमपुर-मैरवा मार्ग से अभियुक्त राजपूत विशाल पवन सिंह पुत्र स्व. पवन सिंह निवासी खलवा, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार को गिरफ्तार किया गया। मामले में 13 जुलाई 2026 को नाबालिग के परिजन ने उसके घर से चले जाने की सूचना थाना बनकटा पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस, ¾(2) पाक्सो एक्ट तथा धारा 9 बाल विवाह निषेध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना श्रीरामपुर, देवरिया में मु.अ.सं. 20/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, रिक्रूट महिला कांस्टेबल ममता सिंह और रिक्रूट महिला कांस्टेबल संगम सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

0 likes
0 comments0 shares