Bansgaon Sandesh
Login

लम्भुआ को मिला नया उप निबंधन कार्यालय,मंत्री ने किया उद्घाटन वकीलों ने

लम्भुआ को मिला नया उप निबंधन कार्यालय,मंत्री ने किया उद्घाटन वकीलों ने उठाई ओवरब्रिज की मांग,दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की जगह सुल्तानपुर।लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को अब रजिस्ट्री संबंधी कामकाज के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण हुआ।स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल,तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी,एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी,सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय और बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके देकर स्वागत किया।मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आमजन को सुलभ,पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों में सुविधा मिलेगी और अनावश्यक भागदौड़ कम होगी।वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए कार्यालय परिसर में उनके बैठने के लिए उचित स्थान और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। मंत्री के सामने दोनों मांगों को प्रमुखता से रखा गया।

0 likes
0 comments0 shares