*विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड कादीपुर ने बैठक कर बनाई आगामी कार्य योजना

*विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड कादीपुर ने बैठक कर बनाई आगामी कार्य योजना की रणनीति* बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कादीपुर झारखंड में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हेमंत शर्मा जी प्रखंड अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन राहुल कुमार सिंह प्रखंड मंत्री विहिप ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और आचार्य पद्धति के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला सह मन्त्री शरद जी , संतोष पांडे जी जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें आगामी होने वाले कार्यक्रम मे विहिप का स्थापना दिवस, माननीय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी, हितचिंतक अभियान, दुर्गासषटमी, गोपाष्टमी, गीताजयंती,बाल्मीकि जयंती, आदि कार्यक्रमो विस्तृत रुपरेखा तैयार की गयी। संगठन को एकजुट रखने पर बल दिया गया जिसमें प्रखंड उपाध्यक्ष बृजेश जी,प्रखंड सहमंत्री अंश सिंह, बजरंग दल संयोजक चंद्र प्रताप सिंह " ध्यान सिंह", सहसंयोजक जितेन्द्र यादव, सहसंयोजक शुभम मौर्या जी ,विधि प्रकोष्ठ सुरेन्द्र शर्मा , सह विधि प्रकोष्ठ राहुल मिश्रा,धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप शंखधर,मिलन केन्द्र प्रमुख प्रदीप मौर्या,सहसतसंग प्रमुख अखिलेश जी , सामाजिक समरसता प्रमुख राजेन्द्र जी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका सुशीला जी खंड अध्यक्ष रूपेश मिश्रा जी, खंड उपाध्यक्ष पवन बरनवाल जी ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे