Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur१९ मिनट पहले

*भारी बारिश का कहर: हरैडाड़ में पेड़ गिरने से बिजली के पोल

*भारी बारिश का कहर: हरैडाड़ में पेड़ गिरने से बिजली के पोल

*भारी बारिश का कहर: हरैडाड़ में पेड़ गिरने से बिजली के पोल और तार टूटे, जनजीवन अस्त-व्यस्त* सिकरीगंज/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसका असर गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरैडाड़ में भी देखने को मिला, जहां बारिश के दौरान कई विशाल पेड़ धराशायी होकर बिजली के तारों और पोल पर गिर गए। इससे बिजली के तार और पोल जमीन पर आ गए तथा पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश के कारण गांव में अंधेरा छा गया और लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। ग्रामीण राजकुमार, आत्माप्रसाद और अंकुर मिश्रा ने बताया कि रात में बिजली नहीं रहने से अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े-मकोड़ों का डर भी बना रहता है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में सिकरीगंज के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और क्षतिग्रस्त तार व पोल की मरम्मत कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares