एलकेजी यूकेजी कक्षा में बगैर मान्यता का दाखिला का मामला पहुंचा सीएम दरबार

एलकेजी यूकेजी कक्षा में बगैर मान्यता का दाखिला का मामला पहुंचा सीएम दरबार,धोखाधड़ी व धन उगाही का विद्यालय प्रबंधन पर आरोप डाला (सोनभद्र) –स्थानीय क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल पर अभिवाहक ने एलकेजी यूकेजी कक्षा में धोखाधड़ी से बच्चों का दाखिला कराने का आरोप लगाया । एलकेजी यूकेजी कक्षा में दाखिला दर्ज की जगह टीसी में कक्षा एक से बच्चों का नाम दाखिला में दर्शाए जाने पर खुली पोल, अभिवाहक ने विद्यालय प्रबंधन पर धोखाधड़ी से एलकेजी यूकेजी कक्षा में एडमिशन कर धन उगाही सहित लगाए कई गंभीर आरोप । ग्राम बिल्ली मारकुंडी के बाड़ी निवासी गुलाम मुर्तुजा अंसारी ने विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत डाला बाजार के नई बस्ती स्थित एक निजी विद्यालय –हिंदल वली ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में मैने अपने तीन बच्चों में दो पुत्र एक पुत्री को अलग अलग शैक्षिक प्रवेश वर्ष में स्कूल प्रबंधन कमेटी के कहने पर उनके विद्यालय में एलकेजी –यूकेजी कक्षा में दाखिला कराया, जिसमें बड़े पुत्र का 2016 सन् में एलकेजी कक्षा में दाखिला कराया गया फिर अन्य विद्यालय में प्रवेश कराने लिए स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी)लेने गए तब उसमें दाखिला दिनांक 06/5/2018 को कक्षा एक में दर्ज दर्शाया गया ,वही मझले पुत्र को एलकेजी में सन् 2021 में एडमिशन कराया पर उसका नाम भी टीसी पर दिनांक 6/4/2023 से कक्षा एक में प्रवेश दर्ज दर्शाया गया और सबसे छोटी पुत्री का एडमिशन सन् 2024 में एलकेजी में कराया जो यूकेजी तक विद्यालय में पढ़ी जिसका अंक पत्र तो विद्यालय द्वारा दे दिया गया पर टीसी विद्यालय द्वारा नहीं दिया गया। पीड़ित पिता ने विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया कि हमारे तीनों बच्चों का प्रवेश स्कूल में एलकेजी –यूकेजी कक्षा में कराए जाने के लिए हमें विद्यालय प्रबंधन ने झांसे में लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी किया गया,शिक्षा व अध्ययन कराए जाने के नाम पर धन उगाई किया गया ,रिपोर्ट कार्ड अंक पत्र तो सभी बच्चों का दिया गया है जब बच्चों को अन्य विद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यालय टीसी लेने गए तो टीसी में विद्यालय प्रबंधन द्वारा दो बच्चों को एलकेजी–यूकेजी की जगह कक्षा एक से एडमिशन दर्शाया गया वही पुत्री का सिर्फ रिपोर्ट कार्ड (अंक पत्र)की प्राप्त हुआ है । स्कूल के टीसी में एलकेजी यूकेजी कक्षा में बच्चों का दाखिला नहीं दर्शाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है। पीड़ित पिता ने विद्यालय प्रबंधन पर धोखाधड़ी से एलकेजी–यूकेजी कक्षा में बच्चों का दाखिला कराने सहित धन उगाई के लिए फल फूल रहे विद्यालय पर एडमिशन कराने जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर गुहार लगाई ,मामले में जांच पड़ताल कराए जाने की मांग उठाई । क्षेत्रीय शिक्षा खंड चोपन के एबीएसए लोकेश मिश्रा ने बताया कि संबंधित विद्यालय के एलकेजी यूकेजी कक्षा की मान्यता के सम्बन्ध में जांच पड़ताल करने के बाद ही मामले में स्पष्ट बता पाएंगे ।