सुलतानपुर *सिंहनी में 30 अक्तूबर से गूंजेगी श्रीराम कथा,डिप्टी सीएम और कैबिनेट
सुलतानपुर *सिंहनी में 30 अक्तूबर से गूंजेगी श्रीराम कथा,डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री को न्योता।* बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी झील स्थित अमृत गार्डन में 30 अक्तूबर से सात नवंबर तक पूज्य राजन जी महाराज की संगीतमय श्रीराम कथा होगी।नौ दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।आयोजक शिवकुमार सिंह के अनुसार दोनों नेताओं ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।श्रीराम कथा को भव्य बनाने के लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं।कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजन को लेकर बल्दीराय समेत इसौली विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।