Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

न्यूज़ देवरिया, मेडिकल कॉलेज के पास कूड़े का लगा अंबार, दुर्गंध से

न्यूज़ देवरिया, मेडिकल कॉलेज के पास कूड़े का लगा अंबार, दुर्गंध से राहगीर और मरीज हो रहे परेशान देवरिया नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, डाइनामाइट पूछता है, आखिर कब जागेगा देवरिया नगर पालिका प्रशासन, देवरिया नगर पालिका के प्रत्येक वार्डो में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नालिया एव नाले टूटे हुए हैं, रोड उखड़े हुए हैं, बिजली के तार लटके हुए हैं जो बास बालियो के सहारे चल रहे है। देवरिया का विकास की गति भगवान भरोसे है। देवरिया। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 स्थित चंडिका मार्ग पर मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के बगल मुख्य सड़क किनारे लंबे समय से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। बरसात और उमस भरी गर्मी के बीच कूड़े से उठ रही तेज दुर्गंध ने स्थानीय लोगों, राहगीरों और मेडिकल कॉलेज आने-जाने वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। बारिश के कारण कूड़े में सड़ांध बढ़ गई है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि दुर्गंध के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। नगर पालिका के ई.ओ संजय तिवारी को स्थलीय निरीक्षण की बजाय फाइलों में कोरम पूरा करने पर विश्वास करते हैं जिसका जलंत उदाहरण चंडिका मार्ग पर दिख रहा है। तथा डाइनामाइट न्यूज़ जब उनसे जानकारी लेने का प्रयास करता है। तो वाइट देने से स्पष्ट मना कर देते हैं, तथा उनका कहना है कि इसके लिए ऊपर के अधिकारियों से संपर्क करें, मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील क्षेत्र के पास गंदगी का यह आलम स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को नाक बंद कर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कूड़ा हटाने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि लोगों को दुर्गंध और संभावित बीमारियों से राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक होता है।

1 likes
0 comments1 shares