Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur३ मिनट पहले

मंडल बेलघाट में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा महिला अधिकारों और

मंडल बेलघाट में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा महिला अधिकारों और

मंडल बेलघाट में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा महिला अधिकारों और आरक्षण के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता बेलघाट क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महिला अधिकारों और आरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता फैलाना था। पदयात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण और अधिकार मिलना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश सशक्त बनेगा। पदयात्रा में प्रमुख रूप से रमेश सिंह, तारकेश्वर मिश्र, धर्मेंद्र यादव, आशुतोष दूबे, श्रीराम भारती, देवेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, ज्ञान बहादुर सिंह, धनंजय राय, सुनीता बेलदार,कंचन पांडे, रेणु त्रिपाठी और शांति देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में जनजागरण का संदेश दिया। पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और अंत में सभी ने महिला अधिकारों की रक्षा तथा समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

0 likes
0 comments0 shares