Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सरैया कमौरा गांव में ग्राम प्रधान के

सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सरैया कमौरा गांव में ग्राम प्रधान के

सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सरैया कमौरा गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भ्रष्टाचार की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ शिकायतकर्ता के घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने और मेडिकल न कराने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार सरैया कमौरा निवासी पंकज वर्मा ने ग्राम प्रधान विजय कुमार उपाध्याय के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर ग्राम प्रधान अपने 15-20 समर्थकों के साथ पंकज वर्मा के घर पहुंच गया और घर में घुसकर पंकज, उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर परिवार को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।पीड़ित पंकज वर्मा का आरोप है कि घटना के बाद वह कादीपुर कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares