शिवसेना ने तीन महापुरुषों की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

लखनऊ। आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को शिवसेना प्रदेश कैम्प कार्यालय, सरोजनी नगर, लखनऊ में तीन महान विभूतियों—श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे, नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं महाराजा सुहेलदेव की जयंती श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फल, फूल एवं मिष्ठान अर्पित कर महान विभूतियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में छोटी बच्ची पीहू द्वारा तीनों महापुरुषों के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का वातावरण रहा। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ठा. अनिल सिंह ने कहा कि “आज की तिथि राष्ट्र और समाज के लिए अत्यंत पावन है। तीनों महापुरुषों ने राष्ट्र एकता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए जो मार्ग दिखाया, उसका अनुसरण करना आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है। हमें गर्व है कि ऐसे महापुरुष इस पावन धरती पर जन्मे।” जयंती कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कैम्प कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें बृजेश कुमार यादव को लखनऊ जनपद का नगर सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में विश्वजीत सिंह (प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी, उत्तर प्रदेश), सुनील कुमार, फुरकान खान, बृजेश कुमार यादव, राज गौतम, रामनाथ, लाल बहादुर, विजय शर्मा सहित दर्जनों शिवसैनिक उपस्थित रहे।