Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*सिकरीगंज में राधे-राधे चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर का भव्य शुभारंभ* नेक्स्ट

*सिकरीगंज में राधे-राधे चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर का भव्य शुभारंभ* नेक्स्ट

*सिकरीगंज में राधे-राधे चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर का भव्य शुभारंभ* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ सिकरीगंज/गोरखपुर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। सिकरीगंज क्षेत्र के जदूपट्टी में राधे-राधे चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। 11 अगस्त 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह, पूर्व संगठन मंत्री भाजपा तथा विशिष्ट अतिथि श्री हरिनारायण सिंह ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। इस ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर को क्षेत्र में लाने में प्रताप सिंह, मणि शंकर राय और प्रेम नारायण मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेंटर शुरू होने से सिकरीगंज समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब रक्त की आवश्यकता पड़ने पर दूर-दराज के स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर ब्लड एवं कंपोनेंट की सुविधा उपलब्ध होने से आपातकालीन परिस्थितियों, दुर्घटनाओं, प्रसव और गंभीर मरीजों के इलाज के दौरान काफी मदद मिल सकती है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेंटर की शुरुआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा बताते हुए इसे जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी पहल बताया।

0 likes
0 comments0 shares