आंधी पानी में पोल सहित ट्यूबेल का ट्रांसफार्मर धराशाई, किसान नहीं डालपा रहे धान की नर्सरी,

पोल गाड़ ट्रांसफार्मर चढ़ा कर ट्यूबेल की लाइन बहाल करने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत बुदहट टोला सेमरी के सीवान में ग्रामीणों के फसलों की सिंचाई की सुविधा के लिए 388 जी जी ट्यूबेल लगाया है। इस समय किसान अपने धान की नर्सरी डालने के लिए खेती किसानी में जुटे हुए हैं, लेकिन ट्यूबेल को संचालित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा पोल गाड़ कर ट्रांसफार्मर लगाया गया था। विगत दिनों आई तेज आंधी पानी में ट्रांसफार्मर सहित पोल टूट कर धराशाई हो गया है, जिसके कारण ट्यूबेल बिजली आपूर्ति के अभाव में बन्द पड़ा हुआ है। जिसकी शिकायत किसानों ने विद्युत उपकेंद्र अनन्तपुर हरपुर को दिया गया है, लेकिन आज तक बिजली विभाग द्वारा पोल गाड़ कर उसपर ट्रांसफार्मर नहीं चढ़ाया गया। गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने ट्यूबेल का पोल गाड़ ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कृष्ण मोहन शुक्ला, सत्यानंद उर्फ कोदई शुक्ला, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, रामतेज चौहान, रणविजय चौहान, अजय शुक्ला, लल्लू शुक्ला आदि मौजूद रहे। इस संदर्भ में अवर अभियंता प्रवीन प्रसाद ने बताया कि जानकारी में है, पोल आने वाला है , आते ही ट्यूबेल पर पोल गड़वाकर ट्रांसफार्मर चढ़ा ट्यूबेल को बिजली आपूर्ति चालू करा दिया जाएगा।