Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur१५ मिनट पहले

राजनीति से ऊपर उठकर अपनों तक पहुंचने का प्रयास है जनसंवाद शंखनाद अभियान : मायाशंकर

राजनीति से ऊपर उठकर अपनों तक पहुंचने का प्रयास है जनसंवाद शंखनाद अभियान : मायाशंकर

बड़हलगंज। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ल ने "जन संवाद 2027 का शंखनाद अभियान" शुरू करते हुए विजय रथ यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र के बड़गो चौराहे से किया गया। रविवार को भाजपा नेताओं ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो पूरे विधानसभा में घूमकर जनता से संवाद कर उन्हें सरकार की नीतियों को बताएगी। यात्रा शुभारंभ के बाद भाजपा नेता जयप्रकाश शाही ने कहा कि इस प्रचार वाहन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर पार्टी के नीतियों को बताकर लोगों को जागरूक करना है। यह कार्य सराहनीय है। यह प्रचार वाहन गांव में लोगों से संवाद कर उनके समस्याओं को सुनकर उनको लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। पूर्व जिलाउपाध्यक्ष कमलेश पटेल ने कहा कि चिल्लूपार के युवाओं में अलख जगाकर उनका ध्यान रखने का कार्य मायाशंकर द्वारा किया जाता है। भाजपा की सरकार में चारों तरफ तेजी से विकास हो रहा है। मायाशंकर द्वारा शुरू किया गया जनसंवाद शंखनाद अभियान चिल्लूपार विधानसभा में प्रत्येक गांवों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताकर उन्हें जागरूक करना है। पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वामित्र त्रिपाठी ने कहा कि मायाशंकर शुक्ला बिना किसी को शिकायत का मौका दिए धैर्य निष्ठा के साथ विगत 15 वर्षों से भाजपा का झंडा लेकर सबके दिलों में बस गये हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिपस मायाशंकर शुक्ला ने कहा कि आज सिर्फ एक प्रचार वाहन को हरी झंडी नहीं दिखाई जा रही बल्कि हर उस उम्मीद को पंख दिए जा रहे हैं। जो वर्षों से आपके और हमारे दिलों में पल रही थी। जनसंवाद शंखनाद अभियान के तहत इस प्रचार वाहन का शुभारंभ केवल एक शुरुआत नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन का शंखनाद है। यह वाहन नहीं, यह हमारी और आपकी साझी उम्मीदों का रथ है। जो क्षेत्र के कोने-कोने में जाकर प्रगति का संदेश गूंजाएगा। जब तक जनता की आवाज नेतृत्व की ताकत नहीं बनती, तब तक कोई भी बदलाव मुकम्मल नहीं होता। ​यह अभियान राजनीति से ऊपर उठकर अपनों से अपनों तक पहुंचने का प्रयास है। इस प्रचार वाहन के जरिए हम बंद कमरों की सियासत को छोड़कर सीधे जनता की चौखट तक पहुंचकर उनके दुख दर्द को जान सकेंगे। ​जागरूकता का प्रसार क्षेत्र के विकास की नीतियों और योजनाओं को हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। ​यह शंखनाद एक सशक्त और समृद्ध क्षेत्र के निर्माण के लिए मिल का पत्थर बनेगा। इस दौरान जगरनाथ गौड़, गोविंद शुक्ला, शुभम सिंह, विजय मिश्रा, पीयूष दुबे, अभय राजभर, अनिल गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा,चंदन शुक्ला, राजेश, विनोद साहनी, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares