Sultanpurलगभग १६ घंटे पहले
सुल्तानपुर/जौनपुर जौनपुर जिले के ग्राम पिपरौल,थाना सरपतहा निवासी एवं पूर्व में बल्दीराय
सुल्तानपुर/जौनपुर जौनपुर जिले के ग्राम पिपरौल,थाना सरपतहा निवासी एवं पूर्व में बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात रहे डॉ.नंदलाल यादव के परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में दोहरी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके होनहार भतीजे उत्फल यादव ने नीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 1210वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से परिवार,गांव और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।उधर,डॉ.नंदलाल यादव के बड़े भतीजे आस्तिक यादव देश के प्रतिष्ठित आईआईटी मद्रास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई कर रहे हैं।परिवार की इस दोहरी सफलता पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
0 likes
0 comments0 shares