Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

भाईचारे का त्यौहार है होली: एसके शर्मा

भाईचारे का त्यौहार है होली: एसके शर्मा

चौरी चौरा आर.पी. वेलफेयर ट्रस्ट के संयोजक समाजसेवी एसके. शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के बरही में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन में , जहां विभिन्न रंगों और अबीर-गुलाल के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया गया। सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुषों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेलने के साथ हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान, फ्यूजन डांस एकेडमी गोरखपुर के कलाकारों ने होली से जुड़े गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित लोग अबीर-गुलाल के साथ झूमने पर मजबूर हो गए। भोजपुरी गायकों के लोकगीतों और होली गीतों पर भी लोग थिरकते नजर आए। एसके शर्मा ने भी सभी आगंतुकों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। यह ऐसा पर्व है जिसमें सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर धर्मेंद्र पासवान, साहिल प्रधान, राज मंगल पासवान, विजय शुक्ला, अर्पित, अरविंद पासवान, एडवोकेट मोनू पासवान, सूर्य नारायण जायसवाल, अजय पासवान, नवीन पासवान, गौतम भारती, संतोष गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares