सुल्तानपुर- राहुल गांधी पर चल रहा मानहानि का मामला। आज MP-MLA कोर्ट
सुल्तानपुर- राहुल गांधी पर चल रहा मानहानि का मामला। आज MP-MLA कोर्ट मे होने वाली सुनवाई टली। मुकदमे की मूल पात्रवाली रिविजनल कोर्ट (स्पेशल MP-MLA) कोर्ट में तलब हुई है। जिसमे 25/06/2026 की तारीख नियत की गयी है,उसके निस्तारण के पश्चात ही इस मामले में आगे कोई कार्यवाही होगी। आज जो राहुल गांधी का मुकदमा MP-MLA कोर्ट में था,ये सुनवाई हेतु 29/06/2026 की तारीख नियत है। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद ने दी जानकारी। स्पेशल कोर्ट में अब मामले में 25 जून को होगी अगली सुनवाई। पूर्व में लोवर कोर्ट ने वादी के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय द्वारा राहुल गांधी की वॉयस सैंपल व कोर्ट में जमा सीडी की आवाज विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिलान करने की,की गई अपील को किया था खारिज। अपील खारिज होने पर वादी अधिवक्ता संतोष पाण्डेय द्वारा स्पेशल MP-MLA कोर्ट में दायर किया गया है रिवीजन। बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दर्ज कराया था मानहानि का केस। मूल मुकदमे में MP-MLA कोर्ट में अगली सुनवाई 29 जून को होगी।