Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

जनपद सुलतानपुर थाना अखण्डनगर क्षेत्र में हुई घटना से सम्बन्धित 12 वांछित

जनपद सुलतानपुर थाना अखण्डनगर क्षेत्र में हुई घटना से सम्बन्धित 12 वांछित अभियुक्तों पर ₹25,000- ₹25,000 का पुरस्कार घोषित-* थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-62/2026 धारा 109/191(2)/191(3)/ 190/131/118(1) बीएनएस से संबंधित 12 अभियुक्त फरार एवं वांछित चल रहे हैं। ये अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति के हैं तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान परिवर्तन कर रहे हैं । इनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश एवं अन्य प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं । *अपराध निरीक्षक थाना अखण्डनगर द्वारा प्रेषित आख्या, क्षेत्राधिकारी कादीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के अवलोकनोपरांत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम द्वारा सम्यक विचार के बाद प्रत्येक अभियुक्त पर ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया है।* अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित ठोस एवं परिणामजनक सूचना देने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों, ग्राम चौकीदारों अथवा आम नागरिकों को नियमानुसार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। उक्त पुरस्कार शासनादेश एवं पुलिस रेग्युलेशन के प्रावधानों के अंतर्गत, बजट सीमा के अधीन देय होगा। साथ ही, अन्य नियमानुसार परिस्थितियों में पुरस्कार स्वीकृति/परिवर्तन संबंधी प्रावधान लागू रहेंगे। *जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।*

0 likes
0 comments0 shares