चुप्पेपुर में अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई रिपोर्टर आदित्य

चुप्पेपुर में अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई रिपोर्टर आदित्य कुमार करछना क्षेत्र के डीहा गांव स्थित चुप्पेपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य विजय बाबू द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर का सपना एक समतामूलक समाज का निर्माण करना था, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी आज की पीढ़ी पर है। विजय बाबू ने आगे कहा कि कांशीराम द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए समाज को आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “अगर बच्चे शिक्षित होंगे, तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा और समाज भी मजबूत बनेगा।” कार्यक्रम में दिनेश सोनकर राज नारायण गौतम, हुबलाल, हरीश संत, मनोज कुमार, धर्मराज, रतन, संदीप, दीपक और विमल बाबू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं करछना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम अपने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों में बाबा साहेब के विचारों के प्रति गहरी आस्था और सम्मान देखने को मिला। वक्ताओं ने उनके बताए गए रास्ते पर चलने और शिक्षा, समानता तथा सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।